धर्म कर्म

उद्योग विहार सोसाइटी में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया, भव्य राम रथ यात्रा एवं रावण दहन का हुआ आयोजन

नोएडा। उद्योग विहार सोसाइटी, सेक्टर-82 में दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर RWA टीम द्वारा भव्य राम रथ यात्रा एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोसाइटी के निवासियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रावण दहन का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पर्व को आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया।

इस सफल आयोजन में RWA टीम के अध्यक्ष मयंक चौहान, महासचिव रंजन कुमार, उपाध्यक्ष **रंजीत मिश्रा**, कोषाध्यक्ष **पंकज त्रिपाठी** एवं सचिव **राकेश सिंह** के साथ-साथ टीम के सदस्य **उमरानी, रंजना राय, प्रेमवती देवी, पूर्णिमा तन्खा, रामनरेश यादव, राघवेंद्र पाठक, शिव सिंह पुंडीर, एम.पी. विश्वकर्मा, हरि कृष्ण वडुला एवं एम.के. भारद्वाज** का विशेष सहयोग रहा।

RWA टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, निवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। टीम ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन सोसाइटी के लोगों को एकजुट करने, आपसी प्रेम बढ़ाने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button