DDRWA फेडरेशन, MSME संगठन ने नए नोएडा डीसीपी प्रीति यादव से की शिष्टाचार भेंट
नोएडा llआज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को डीडी आरडब्लूए फेडरेशन और एमएसएमई संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (DCP) श्रीमती प्रीति यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। नए प्रभार (नोएडा जोन -1) पद ग्रहण करने पर प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी महोदय को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नए डीसीपी के साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों/नागरिकों/महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व प्राथमिकताओं पर खुलकर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान नवनियुक्त डीसीपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि, “क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अपराध मुक्त माहौल तैयार किया जाएगा।” प्रतिनिधिमंडल ने भी पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का पूरा भरोसा जताया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एनपी सिंह (अध्यक्ष डीडी आरडब्लूए फेडरेशन) और सुरेंद्र नाहटा (अध्यक्ष एमएसएमई)मान सिंह चौहान (अध्यक्ष शनि मंदिर और संरक्षक वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान) गौतम ऋषि , संजीव कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) अनिल सिंह (उपाध्यक्ष) ए के सरीन RWA सेक्टर 51 सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे



