उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

नोएडा में यातायात माह-2026 का शुभारंभ, पुलिस अधिकारियों ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

नोएडा llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

शासन के निर्देशानुसार आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से हर वर्ष नवंबर माह को ‘यातायात माह’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों के बारे में जानकारी होना तथा उनका पालन करना अत्यंत आवश्यक है। यातायात माह के अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा प्रवर्तन विभाग, ट्रैफिक वॉलिंटियर्स/ट्रैफिक एंजेल्स तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ‘स्मार्ट बनें – सुरक्षा चुनें’ एवं यातायात नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

 

यातायात माह के अवसर पर Trax Ngo, YSS NGO, BHOOKH NGO, NIET कॉलेज, APJ स्कूल व विवेकानंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ‘सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा’ का संदेश दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों की सभी उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। Trax Ngo के सहयोग से ‘रोड़ सखी’ अभियान का विमोचन किया गया जिसके माध्यम से महिलाओं में भी यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लायी जायेगी।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम को अधिक ज्ञानवर्धक बनाते हुए ट्रैफिक स्टॉल भी लगाये गये जिसमें यातायात सम्बन्धी उपकरणों यथा-स्पीड रडार, डेसीबल मीटर, बॉडी वार्न कैमरा आदि प्रदर्शित कर उनके सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

इसके बाद पुलिस अधिकारीगण द्वारा हरी झण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया। यह रैली पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 से प्रारम्भ होते हुए सेक्टर-105, सीएनजी पम्प चौक, हाजीपुर चौक, सेक्टर-47, 100, 107, प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, सेक्टर-46, 47, 48, चौक से डी0एस0सी0 मार्ग होकर छलैरा, सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-18 मार्किट, रजनीगंधा चौक, नयाबांस, सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक, सेक्टर-15ए से डीएनडी चौक के नीचे यू टर्न करते हुए सेक्टर-14ए पर समाप्त हुयी।

इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात सैयद अली अब्बास, डीसीपी नोएडा जोन प्रीति यादव, डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, डीसीपी लाइन शैलेन्द्र कुमार सिंह, एडीसीपी यातायात  मनीषा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट  अरविन्द कुमार मिश्रा व शेयर एनजीओ, जागृति फाउंडेशन, 7X एनजीओ के पदाधिकारी, फोनरवा के अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button