उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

जात-पाँत की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई – स्वामी दीपांकर जी की इस पुकार से गूंजा हिंदू चौपाल का मंच

नोएडा। चोटपुर कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 1 नवंबर 2026 को एक भव्य हिंदू चौपाल एवं भिक्षा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी दीपांकर जी महाराज उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में साध्वी प्रज्ञा भारती जी एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों एवं सनातन धर्म के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी दीपांकर जी महाराज ने हिंदू समाज से एकजुट होने, जातिगत भेदभाव और आपसी दूरियों को समाप्त करने तथा सनातन संस्कृति एवं संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। महाराज जी ने हिंदू समाज से भिक्षा के रूप में एक संकल्प मांगा और कहा कि **”जाति-पाँत की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।”

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार, संस्कृति और आपसी भाईचारे में है। हमें अपने बच्चों को धर्म, संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों से जोड़ना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व कर सकें।

मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा भारती जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक महान परंपरा है। हिंदू समाज को अपने धार्मिक संस्कारों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

वहीं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी ने हिंदू चौपाल के इस आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और समरसता से आती है। हमें छोटे-बड़े, ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर अपनी सांस्कृतिक पहचान और सनातन परंपराओं को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक जागरूकता, सामाजिक एकता और आने वाली पीढ़ियों को अपने धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजक: रोहित हिंदू, मनोज हिंदू, बब्बन हिंदू, रोहन हिंदू। साथ रहे , राहुल हिंदू, आर.के. हिंदू ,राहुल हिंदू, रितेश हिन्दू, शिवम हिन्दू, एस.एन. झा जी हिंदू ,गुड्डू हिंदू, मनोहर हिंदू, एवं समस्त कॉलोनीवासी।

आयोजकों ने कार्यक्रम में पधारे संत-महात्माओं, अतिथियों एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि हिंदू समाज की असली ताकत एकता है। जब समाज जात-पाँत के भेदभाव से ऊपर उठकर अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों के लिए एकजुट होगा, तभी सनातन की गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक और अधिक मजबूती से पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button