अखंड सौभाग्य का पावन पर्व ‘करवा चौथ’ सेक्टर 51 नोएडा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
नोएडा llसनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं के सबसे बड़े और पवित्र त्योहारों में से एक, करवा चौथ (Karva Chauth) का पाव नोएडा सेक्टर 51 में पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने भोर में सरगी ग्रहण करने के बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रखा।
इस पावन अवसर पर बाजारों में अभूतपूर्व रौनक देखने को मिली। पर्व की पूर्व संध्या से ही पूजा सामग्री, मिट्टी के करवे, छलनी, सीक, पारंपरिक वस्त्र, चूड़ियां और श्रृंगार के सामानों की जमकर खरीदारी हुई।
विशेष रूप से महिलाओं के हाथों में शुभता की प्रतीक मेहंदी रचवाने के लिए बाजारों और विशेष शिविरों में देर रात तक भारी भीड़ उमड़ी रही।
धार्मिक विद्वानों के अनुसार, करवा चौथ का व्रत दांपत्य जीवन में प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। शाम के समय महिलाओं ने सामूहिक रूप से सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से भगवान गणेश, शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान करवा चौथ व्रत की कथा सुनी गई और करवे बदलकर आपस में सुहाग की सामग्री बांटी गई।
रात्रि में बहुप्रतीक्षित चंद्रोदय के बाद सभी व्रतियों ने चंद्र दर्शन करेगी। छलनी की ओट से चंद्रमा और फिर अपने पति का चेहरा देखकर, अर्घ्य देकर पतियों के हाथों से जल ग्रहण कर महिलाओं द्वारा अपना व्रत पूर्ण किया जाएगा।



