उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति की पुनर्स्थापना पर नेफोमा टीम ने दिया ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी के सीईओ का धन्यवाद 

नोएडा llग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी चौक पर बिल्डर और सरकार के खिलाफ सैकड़ों धरना-प्रदर्शन की गवाह रही महात्मा गौतम बुद्ध की चार मूर्ति की पुनर्स्थापना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों में खुशी की लहर है। नोएडा फ्लैट ऑनर्स ऑनर्स मेन एसोसिएशन (नेफोमा) के अध्यक्ष अन्नू खान एवं संगठन मंत्री कृष्णानंद सहित अन्य नेफोमा सदस्यों ने इस मूर्ति की पुनर्स्थापना पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का धन्यवाद किया है।

नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि सन 2011 से चार मूर्ति ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बड़ी पहचान है। यह यहाँ के निवासियों के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अस्तित्व में आने की पूरी कहानी अपने आप में समेटे हुए है। इसी मूर्ति के सामीप्य में हम सबने मिलकर अपनी समस्याओं के लिए संघर्ष सैकड़ो धरने प्रदर्शन किए है। यह मूर्ति इस क्षेत्र की एक खास पहचान है और इससे हम सब का भावनात्मक लगाव भी है। अंडर पास के निर्माण के लिए जब इस मूर्ति को यहां से हटाया गया था तो तभी हमने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से इस मूर्ति की पुनर्स्थापना सुनिश्चित करने की मांग की थी।

आज प्राधिकरण के सीईओ रवि एन. जी. एवं एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव का धन्यवाद करते हुए नेफोमा टीम ने आभार व्यक्त करते हुए इसे खुशी का क्षण बताया है। नेफोमा संगठन मंत्री कृष्णानंद ने कहा कि आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट का प्रतीक चिह्न पुनर्स्थापित कर प्राधिकरण ने न सिर्फ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वासियों को उनकी पहचान लौटाई है, बल्कि इस करवा चौथ और दीपावली पर ग्रेनो वेस्ट के सौंदर्य पर भी चार चांद लगा दिए हैं क्योंकि इस मूर्ति के अभाव में दीवाली पर गौर सिटी, ग्रेनो वेस्ट का हर श्रृंगार फीका लगता किंतु अब नया बना अंडर पास और चार मूर्ति दोनों मिल कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्रृंगार बन सकेंगे।

प्राधिकरण को धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में नेफोमा से अन्नू खान, कृष्णानन्द, एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता, डॉ० अंशुल चंद्रा, गौरव शर्मा, संजू कुमार, रोहित चौरसिया आदि सदस्य शामिल रहे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button