उत्तर प्रदेशमनोरंजन

किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में KT Kids की साझेदारी में नया रोल-प्ले अनुभव लॉन्च किया

नई दिल्ली : एजुटेनमेंट के क्षेत्र में विश्व लीडर किडज़ानिया इंडिया ने बच्चों के पर्सनल केयर ब्रांड KT Kids के साथ साझेदारी की है जिसके तहत KT Kids पर्सनल केयर स्टूडियो को किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में लाया गया है। गौर तलब है कि अभिनेत्री करीना कपूर खान KT Kids की ब्रांड ऐम्बेसडर हैं। किडज़ानिया मुंबई में इसके सफल लॉन्च के बाद, अब यह अनुभव दिल्ली एनसीआर के बच्चों को व्यावहारिक प्रोडक्ट मेकिंग, विज़ुअल मर्चेंडाइजिंग और रचनात्मक तरीके से किस्सागोई के जरिए पर्सनल केयर की दुनिया को ऐक्सप्लोर करने का मौका देगा।

रचनात्मकता, व्यावहारिक सीख और उद्देश्यपूर्ण खेल को संयोजित करने के लिए डिजाइन किया गया, KT Kids पर्सनल केयर स्टूडियो बच्चों को व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों को जीवन में उपयोग करने के विभिन्न चरणों से परिचित कराता है। इंट्रैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से, बच्चे ऐसी भूमिकाएं निभा सकते हैं जो उन्हें रचनात्मकता, संगठन, बारीकी से देखने, टीम वर्क और समस्या-समाधान जैसे कौशल विकसित करते हुए उत्पाद निर्माण, प्रस्तुति और रिटेल संचालन को समझने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

यह अनुभव बच्चों को सिर्फ ग्राहक होने से आगे बढ़कर रोजाना इस्तेमाल होने वाले पर्सनल केयर उत्पादों को बनाने और पेश करने में शामिल सोच, रचनात्मकता और जिम्मेदारी को जानने-समझने का मौका देता है। बच्चों को वास्तविक दुनिया की स्थिति में रखकर, स्टूडियो उन्हें एक दिलचस्प माहौल में नए कौशल सीखने, अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने और आत्मविश्वास निर्मित करने के लिए बढ़ावा देता है।

दिल्ली लॉन्च पर KT Kids के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर ध्रुव सायानी ने कहा, ’’KT Kids पर्सनल केयर स्टूडियो बच्चों को उन उत्पादों के बारे में जिज्ञासु बनाने के लिए निर्मित किया गया है जिन्हें वे रोजाना इस्तेमाल करते हैं। इससे बच्चों को यह समझने में मदद मिलेगी कि इन उत्पादों को बनाते वक्त देखभाल के बारे में कितना सोचा जाता है। दिल्ली एनसीआर में यह अनुभव प्रस्तुत करके हम इस विचार को और अधिक नन्हे आगंतुकों तक पहुंचा सकते हैं, जिससे उन्हें प्रोडक्ट बनाने, क्रिएटिविटी और जिम्मेदारी को ऐक्सप्लोर करने के लिए एक रुचिपूर्ण स्थान मिल सके। किडज़ानिया के साथ हमारी भागीदारी से हमें मदद मिलती है कि हम दिलचस्प और यादगार ढंग से प्रतिदिन सीखने के इन पलों को जीवंत बना सकें।’’

किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, ’’किडज़ानिया में, हम हमेशा अर्थपूर्ण रोल-प्ले के जरिए बच्चों के रोजमर्रा के अनुभवों को उनके करीब लाने के तरीके ढूंढते रहते हैं। KT Kids पर्सनल केयर स्टूडियो नन्हे आगंतुकों को उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाले उत्पादों के पीछे के सफर को समझने का मौका देता है, साथ ही रचनात्मकता, जिम्मेदारी और टीमवर्क को प्रोत्साहित करता है। मुंबई में इसके सफल लॉन्च के बाद, हम इस अनुभव को दिल्ली एनसीआर में लाकर बहुत खुश हैं। इससे बच्चों के लिए एक और दिलचस्प जगह बनेगी जहां पर वे व्यावहारिक अनुभवों के जरिए सीख सकेंगे, ऐक्सप्लोर और डिस्कवर करेंगे।’’

किडज़ानिया और KT Kids की साझेदारी को विस्तार देते हुए KT Kids पर्सनल केयर स्टूडियो 18 अक्टूबर 2026 को किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में लॉन्च किया जा चुका है। इस इमर्सिव ऐक्सपीरियंस के जरिए, बच्चों को पर्सनल केयर की दुनिया को ऐक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा और वे उद्देश्यपूर्ण खेल के माध्यम से व्यावहारिक कौशल भी विकसित कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button