उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान में विजयादशमी पर भव्य शस्त्र पूजन एवं हवन-यज्ञ संपन्न

नोएडा llआज नोएडा के सेक्टर-62 स्थित ‘वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान’ (सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन) परिसर में विजयादशमी के पावन पर्व पर भव्य शस्त्र पूजन एवं हवन-यज्ञ का आयोजन अत्यंत धूमधाम व गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि पंजीकृत संस्था ‘वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान’ विगत कई वर्षों से निरंतर विजयादशमी का पावन पर्व पारंपरिक गरिमा और उत्साह के साथ मनाती आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज प्रातः 10:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व शांति एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की गईं। तत्पश्चात भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं वीरता के प्रतीक शस्त्रों का पूजन संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोएडा के लोकप्रिय विधायक पंकज सिंह, पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री  मदन चौहान, एमिटी यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ.आनंद चौहान, तथा प्रकाश हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. वी. एस. चौहान उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त संस्थान के अध्यक्ष  प्रेम चौहान, उपाध्यक्ष करतार सिंह चौहान, संरक्षक मान सिंह चौहान, एसपीएस राघव ठाकुर एम पी सिंह महासचिव ठाकुर राकेश चौहान कौषाध्यक्ष प्रमोद राणा सुधीर चौहान कुलदीप परमार ठाकुर एन पी सिंह,ठाकुर अनूप सिह, ठाकुर नवीन राणा,ठाकुर कृपाल सिंह ओमबीर राणा मनोज राणा ठाकुर संजय सिंह रवि प्रधान तथा  रोहताश चौहान धर्मपाल चौहान अंकुर चौहान मिन्टू चौहान सहित समाज के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button