उत्तर प्रदेश

कैनरा बैंक, सेक्टर-96, नोएडा शाखा का भव्य उद्घाटन

Noida ll नोएडा प्राधिकरण, सेक्टर-96 परिसर में कैनरा बैंक की नवनिर्मित सेक्टर-96 शाखा का उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण की ACEO वंदना त्रिपाठी जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी समारोह में नोएडा प्राधिकरण की ओर से संजीव कुमार गुप्ता (FC), मनोज सिंह (CFAO) एवं राजकुमार सिंह (NEA अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कैनरा बैंक की ओर से प्रवीण काबरा (महाप्रबंधक), के. एस. मुरली (रीजनल हेड, नोएडा) एवं शाखा प्रबंधक रॉबिन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नोएडा प्राधिकरण परिसर में कैनरा बैंक की इस नई शाखा के खुलने से प्राधिकरण के सभी आवंटियों (Allottees) को बैंकिंग सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा। अब उन्हें अपने बैंकिंग संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नोएडा प्राधिकरण एवं बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता एक ही परिसर में होने से आवंटियों, वेंडर्स तथा अन्य संबंधित लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और उनके कार्यों का निष्पादन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगा।

यह नई शाखा कैनरा बैंक एवं नोएडा प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय, जनसुविधा तथा उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button