उत्तर प्रदेश

माउंट किलिमंजारो फतह करने निकलेंगे पर्वतारोही प्रिया कुमारी और प्रदीप यादव, मासिक धर्म स्वच्छता का देंगे संदेश

नोएडा। पर्वतारोही प्रिया कुमारी और प्रदीप यादव ने नोएडा सेक्टर 62 में युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करने के अपने आगामी अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की। दोनों पर्वतारोही दिसंबर 2026 के अंत में इस चुनौतीपूर्ण अभियान के लिए नोएडा से रवाना होंगे।

इस अभियान की विशेष बात यह है कि पर्वतारोही प्रिया कुमारी और प्रदीप यादव माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता का संदेश लेकर आगे बढ़ेंगे। पिछले 10 वर्षों में प्रिया कुमारी और प्रदीप यादव अब तक 22 पर्वत चोटियों पर चढ़ाई कर चुके हैं और तिरंगा लहराया है।

इस अवसर पर युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने पर्वतारोहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रिया कुमारी और प्रदीप यादव का माउंट किलिमंजारो अभियान केवल पर्वतारोहण नहीं, बल्कि देश का गौरव बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। मासिक धर्म स्वच्छता जैसे संवेदनशील विषय को वैश्विक स्तर पर उठाने का इनका प्रयास सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि दोनों पर्वतारोही अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे, भारत का तिरंगा ऊंचाइयों पर लहराएंगे। नोएडा से उनकी रवानगी युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश बनेगी और हम उनके इस साहसिक सफर को हरसंभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button