धर्म कर्म

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन ने अपना घर आश्रम में आयोजित की माता की चौकी, 300 प्रभुजनों के साथ मनाया नवरात्रि का पर्व

नोएडा। नवरात्रि के पावन अवसर पर फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन (रजि.) द्वारा अपना घर आश्रम, सेक्टर-34, नोएडा में माता की चौकी का आयोजन किया गया। आश्रम में रहने वाले लगभग 300 प्रभुजनों के साथ आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। माता रानी के भजनों और जयकारों के बीच प्रभुजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवरात्रि के पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।

मुख्य अतिथि सांसद  डॉ. महेश शर्मा जी एवं विधायक  पंकज सिंह जी की ओर से अनिल भैया और धर्मेंद्र चौहान ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी सपरिवार तथा PNI News के संपादक पवन सिंह ,जीडी गोयंका स्कूल chairman राजन ठुकराल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भजन संध्या विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भजन गायक चंद्र मोहन नेगी एवं पंजाबी समाज के भजन सम्राट अतुल मल्होत्रा ने माता रानी के भजनों से भक्तिमय समां बांध दिया। वहीं  अतुल नागपाल और राकेश खन्ना की सहभागिता ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी ने मिलकर भजन संध्या को यादगार बनाया। भजनों और माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा तथा प्रभुजनों ने आनंदपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता जी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सेवा और सहयोग के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाना है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर अपना घर आश्रम के प्रभुजनों के साथ समय बिताना और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करना संस्था के लिए गर्व और संतोष का विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुनील मेहता जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रहने वाले प्रभुजनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। माता की चौकी के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता, मानवीय संवेदना और सेवा भाव का संदेश दिया गया।

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन (रजि.) ने दोहराया कि त्योहारों की सच्ची खुशी समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ प्रेम, सम्मान और अपनत्व बांटने में है। संस्था भविष्य में भी समाज सेवा, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और मानवीय कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button