नोएडा प्राधिकरण के जीएम ए.के. अरोड़ा ने किया उद्योग विहार सेक्टर-82 का निरीक्षण
Noida llउद्योग विहार, सेक्टर-82, नोएडा में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों एवं मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। *नोएडा प्राधिकरण के जनरल मैनेजर श्री ए.के. अरोड़ा जी ने सोसाइटी में स्वयं धरातल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा विभिन्न स्थानों पर मौजूद समस्याओं का जायजा लिया।
आरडब्ल्यूए के अनुसार, पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से सोसाइटी में विकास कार्यों की कमी बनी हुई थी। समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण को कई बार पत्र दिए जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही थी। निरीक्षण के दौरान सोसाइटी की विभिन्न खामियां सामने आईं। अधिकारियों की ओर से इन समस्याओं के निस्तारण के लिए दो महीने के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख समस्याएं निरीक्षण के दौरान सोसाइटी की कई जगहों पर टूटी हुई सड़कों, बिजली के पैनल के पास पानी जमा होने की समस्या, दिशा-सूचक बोर्डों की स्थिति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई और उन्होंने तुरंत आश्वासन दिया 2 सफाई कर्मचारी बढ़ाए गए। आरडब्ल्यूए ने सोसाइटी की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, बिजली के पैनल के पास जलभराव की समस्या के समाधान, दिशा-सूचक बोर्डों के सुधार एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया। इन सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए सकारात्मक आश्वासन मिला।
आरडब्ल्यूए ने जताया आभार इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान, महासचिव रंजन कुमार, उपाध्यक्ष रणजीत मिश्रा तथा आरडब्ल्यूए टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान ने श्री ए.के. अरोड़ा जी का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसाइटी की समस्याओं को समझने के लिए अधिकारियों का स्वयं मौके पर पहुंचना सराहनीय कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्धारित समयसीमा में विकास कार्यों को पूरा कराकर निवासियों को राहत प्रदान की जाएगी।
आरडब्ल्यूए टीम ने कहा कि उद्योग विहार के निवासियों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। टीम आगे भी नोएडा प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर सोसाइटी की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी



