उत्तर प्रदेशराजनीति

सेवा संकल्प अभियान गोपाल नमो सेवा केंद्र द्वारा 17 sep से 17 अक्टूबर तक चला विशेष शिविर

नोएडा llभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे गोपाल नमो सेवा केंद्र के द्वारा नोएडा सी-62 ,सेक्टर- 65 स्थित नोएडा कार्यालय पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चले सेवा संकल्प अभियान के तहत 34 वें मेगा नि: शुल्क शिविर का आयोजन हुआ एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर 17 अक्टूबर को समापन किया गया। जिसमें सभी लाभार्थियों को आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया गया।एक महीने तक चले इस मेगा नि:शुल्क शिविर में जनपद में निवासरत कुल 754 , लोगों ने सहभागिता की जिसमें से 606 लोगों को उनकी पात्रता के हिसाब से आयुष्मान, ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड, रूफटॉप गार्डनिंग, राष्ट्रीय वयोश्री, पीएम स्वनिधि, पीएम एडिप , सुरक्षा बीमा, मुख्यमंत्री सुमंगला, अभ्युदय कोचिंग, पीएम सुकन्या, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, विधवा पेंशन, ई-श्रम कार्ड, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना आदि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रता अनुसार जोड़ने का कार्य किया गया। 3 वर्षों से निर्बाध रूप से जनसेवा का यह प्रकल्प जारी है अब तक इससे पूर्व 33 आउटरीच कैंप का भी आयोजन भी किया जा चुका है।

आगे भी रोजाना कार्य दिवस में C 62 सेक्टर 65 में यह सेवा जारी रहेगी ताकि प्रधानमंत्री जी के विकसित संकल्प और अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

सभी प्रकार की जानकारी एवं सेवाओं के लिए आप हमारे हेल्पडेस्क नंबर- 9891408720 और सोशल मीडिया हैंडल से जुड़ सकते हैं।

कुल एक मास के शिविर का विवरण:

आयुष्मान- 403/546

ई श्रम कार्ड – 82 /87

रूफ टॉप गार्डनिंग – 30

युवा उद्यमी योजना – 6

आधार कार्ड -15

सुरक्षा बीमा योजना – 5

वोटर कार्ड – 5

राष्ट्रीय वयो श्री योजना – 35

पीएम एडिप योजना – 25

योजनाओं में 606 लाभर्थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button