धर्म कर्म

उद्योग विहार सेक्टर-82 में माता रानी की स्थापना, नौ दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

नोएडा। उद्योग विहार सेक्टर-82 में शारदीय नवरात्रि महोत्सव 2026 के शुभ अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की स्थापना की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

नौ दिनों तक चलने वाले इस नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन भजन संध्या, माता रानी की आरती, भजन-कीर्तन, डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस महोत्सव में उद्योग विहार की महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगी और अपनी धार्मिक आस्था, भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य सोसाइटी के सभी निवासियों को एक मंच पर लाना, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है।

RWA टीम, के अध्यक्ष मयंक चौहान और महासचिव रंजन कुमार उद्योग विहार सेक्टर-82 की ओर से समस्त निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे परिवार सहित नवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button