धर्म कर्म

हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन

Noida llविश्व विख्यात आचार्य श्री विष्णुकान्त शास्त्री महाराज के सान्निध्य में श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा कथा स्थल भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन समारोह शनिवार, 10 अक्टूबर को श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर विश्व विख्यात आचार्य श्री विष्णुकान्त शास्त्री महाराज के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और आहुतियों के साथ पूरा कथा परिसर भक्तिमय हो उठा।

हवन-यज्ञ में परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता , सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक,विकास अग्रवाल, सुनीता मित्तल,पदाधिकारियों, सदस्यों, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए विश्व कल्याण, राष्ट्र की सुख-समृद्धि, परिवारों में सुख-शांति तथा समाज में सद्भाव की कामना की। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर श्रीहरि के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की। वातावरण में गूंजते वैदिक मंत्रों और भक्तिमय भावनाओं ने समापन समारोह को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की

समापन अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, परिषद परिवार, मातृशक्ति, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

परिषद ने सभी के सहयोग को आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए भविष्य में भी संस्कार, सेवा, समर्पण एवं संगठन के मूल मंत्र के साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।भारत विकास परिषद, नोएडा ने श्रीहरि के श्रीचरणों में प्रार्थना की कि यह आध्यात्मिक आयोजन सभी के जीवन में सुख, शांति, सद्भाव और धर्ममय संस्कारों का संचार करे। डॉ. वी के गुप्ता एवं रीना गुप्ता मुख्य यजमान के रूप मे उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button