गौतमबुद्ध नगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, शराब की दुकानों और बार का किया आकस्मिक निरीक्षण
गौतमबुद्ध नगर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को जनपदीय आबकारी टीमों द्वारा देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप एवं बार अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को मदिरा के विभिन्न ब्रांडों को उचित रूप से प्रदर्शित करने तथा POS मशीन से स्कैन कर निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त कैंटीनों की गहनता से जांच की गई और शराब की दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराया गया। आबकारी टीमों ने सभी मदिरा दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की रियल टाइम रिकॉर्डिंग संचालित रखने के निर्देश भी दिए।
आबकारी विभाग ने अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने के निर्देश दिए।



