देश / राष्ट्रीयमनोरंजन

लव-कुश रामलीला कमेटी ने किया पात्रों का परिचय, भव्य मंच पर दिखेगा मीनाक्षी मंदिर का अद्भुत स्वरूप

नई दिल्ली:- विश्वविख्यात लव कुश रामलीला कमेटी ने कांस्टीट्यूशन क्लब में,एक प्रेस वार्ता लीला-प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार के नेतृत्व में,कल आयोजित की।मीडिया मीडिया से मुखातिब हो अर्जुन कुमार ने बताया कि लीला में रावण एवं नारद और केवट का किरदार निभाने वाले फिल्मी कलाकारों से रूबरू कराया,फिल्म दुनिया के नामचीन कलाकार राजप्रेमी रावण का रोल करेंगें व लेजेंड अभिनेता पेन्टल कंवरजीत सिंह लीलामें नारद मुनि का किरदार निभायेंगे।फेमस एक्टर व सिंगर शंकर साहनी केवट के अहम किरदार निभाएंगे और प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने बताया कि लीला के मंचनार्थ 140 फुट लंबे,60 फुट चौड़ा एवं 45 फुट उंचा भव्य मीनाक्षी मंदिर का चार मंजिला मंच तैयार किया जायेगा,दिल्ली व कोलकता व मुंबई और गुजरात,राजस्थान और मथुरा और वृंदावन के कारीगरों महीनों की मेहनत से मदुरै के विश्व विख्यात मीनाक्षी मंदिर को आकार देंगे व भव्य सेट पर 31 फीट का कैलाश पर्वत और घने जंगल का सेट बनाया जायेगा। इसी सेट पर केवट का राम,लक्ष्मण और सीता का नाव से नदी पार कराने में मंच विज्यूल इफेक्टस के जरिए पानी-पानी जैसा दिखेगा और जिस पर नाव चलते हुए दिखाई देंगी। दूसरी मंजिल पर 3डी,मैपिंग इफैक्ट्स व 135 बाई 14 की बड़ी एलईडी युक्त डिजिटल डाल्बी सांउड के साथ स्टेज पर प्रतिदिन राम लीला का मंचन होगा। भव्य स्टेज की तीसरी मंजिल पर आकाश में विचरण कर रहे सभी देवी देवता लीला मंचन के बीच में प्रभु राम पर पुष्प वर्षा करते दिखाई देंगे एवं अर्जुन कुमार ने सनातन हिंदू धर्म के विरुद्ध लगातार ही बयानबाजी कर रही, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को नसीहत देते हुए कहा कि यदि आपको सनातन संस्कृति को जानना है,तो रामलीला का अवलोकन करे,प्रभु राम सीता लक्ष्मण और रामायण से भारतीय मूल्यों को जाने उसके बाद ही सनातन के बारे में अपनी जुबान खोले । राम लीला,महासचिव सुभाष गोयल ने कहा कि रामलीला मंचन का समारोह 11 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक होगा। रावण दहन दशहरा पर्व 20 अक्तूबर को दिल्ली सहित पूरे देश भर में, उत्साह के साथ सम्पन्न होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर 2026 को लालकिला मैदान में, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन विभाग व नारायण सेवा संस्थान, तारा नेत्रालय व एलप्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हेल्थ मेले में,निःशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण,लिम्स और ट्राईसाईकिल्स,आंखों की जांच एवं ऑपरेशन के लिए चयन व चश्मों का वितरण,कानों की मशीन आदि वितरित की जायेगी एवं लीला मंचन के लिए अनेक राजनैतिक दलों के नेता,स्टेज कलाकार और खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियाँ लीला मंच पर अलग- अलग किरदार में नजर आयेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button