उत्तर प्रदेशमनोरंजन

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में ‘दिवाली उत्सव–’ धूमधाम से संपन्न, माधव फाउंडेशन ने बिखेरे खुशियों के रंग

ग्रेटर नोएडा। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के क्लब हाउस में माधव फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में सोसाइटी के निवासियों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, मनोरंजक गतिविधियों, आकर्षक स्टॉल और पारंपरिक परिधानों ने उत्सव को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में दीपावली की खुशियों, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता की झलक देखने को मिली।

शशांक अग्रवाल ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह:-कार्यक्रम के दौरान पैरामाउंट बिल्डर के मैनेजिंग डायरेक्टर शशांक अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ आपसी संबंधों को मजबूत बनाने और खुशियां साझा करने का माध्यम भी बनते हैं।

बिंदु भाटिया सहित कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद:-समारोह में एशिया पैसिफिक का खिताब प्राप्त कर चुकीं श्रीमती बिंदु भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। माधव फाउंडेशन की संस्थापक चांदनी धवन के साथ पूर्वी शर्मा, शैली अहलावत, सुषमा चौधरी, अर्पणा, प्रेरणा चौधरी, सोनी बघेल और शालिनी चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अलावा श्रीमती अर्निका शर्मा, श्रीमती वर्षा नेगी और श्री विनोद पहलावत की मौजूदगी भी उल्लेखनीय रही।

बच्चों की गतिविधियों और प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने में विंग कमांडर योगराज सिंह और विंग कमांडर चटर्जी का विशेष सहयोग रहा। वहीं, पैरामाउंट के फैसिलिटी हेड मुनीश शर्मा ने सोसाइटी में सामुदायिक एकता और आपसी सहभागिता बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

रंगोली, दीया सजावट और डांस प्रतियोगिताओं ने मोहा मन:-दिवाली उत्सव के दौरान बेस्ट ट्रेडिशनल लुक, दीया सजावट, रंगोली मेकिंग और डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कला का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक दीयों और पारंपरिक परिधानों ने उत्सव के माहौल को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, दिवाली क्विज और लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र रहे। इन गतिविधियों में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों के लिए आयोजित गतिविधियों ने भी कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाए रखा।

फूड, फैशन और फेस्टिव डेकोर के स्टॉल्स पर रही रौनक :-क्लब हाउस में फूड, फैशन, ज्वेलरी, गिफ्ट्स और फेस्टिव डेकोर से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए गए। निवासियों ने इन स्टॉल्स पर खरीदारी करने के साथ-साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। उत्सव में खरीदारी, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम देखने को मिला, जिसने इसे परिवारों के लिए एक खास अवसर बना दिया।

चांदनी धवन ने सभी सहयोगियों का जताया आभार कार्यक्रम के समापन पर माधव फाउंडेशन की संस्थापक चांदनी धवन और उनकी कोर टीम ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, प्रतिभागियों तथा सोसाइटी निवासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देना तथा महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना था।

आयोजकों के अनुसार, सभी के सहयोग और सहभागिता से ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ सफल रहा। कार्यक्रम ने दीपावली के अवसर पर खुशियां बांटने, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और सोसाइटी के निवासियों को एक साझा मंच पर जोड़ने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button