अपराध

नोएडा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 102 पव्वे हरियाणा मार्का शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

नोएडा llउत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेश तथा जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 04 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग और थाना सेक्टर-39 पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

संयुक्त टीम ने विकास गौड़ पुत्र संजय गौड़ को अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 102 पव्वे मस्ताना देशी शराब, हरियाणा मार्का, बरामद की गई। प्रत्येक पव्वे की धारिता 180 एमएल है और बरामद शराब की कुल मात्रा 18.36 BL बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब को अवैध रूप से बिक्री कर रहा था। मामले में थाना सेक्टर-39 में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button