अपराध

अवैध शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, 105 पव्वे देशी शराब बरामद

गौतमबुद्ध नगर।जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 14 अक्टूबर 2026 को आबकारी विभाग और थाना ईकोटेक-1 पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रविंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह को अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।

संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से दोस्ताना ब्रांड की उत्तर प्रदेश मार्का 105 पव्वे देशी शराब बरामद की, जिनकी कुल मात्रा 21 बल्क लीटर है।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेश तथा जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में, जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना ईकोटेक-1 में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button