उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की दुकानों और बार का किया गया औचक निरीक्षण

नोएडा। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार तथा जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर और पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में 14 अक्टूबर 2026 को जनपद में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न मदिरा दुकानों और बार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर एवं जनपदीय आबकारी टीमों ने देशी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप और बार अनुज्ञापनों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को मदिरा के विभिन्न ब्रांडों को व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित करने तथा POS मशीन से स्कैन करने के बाद निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, मदिरा दुकानों पर आम जनमानस के माध्यम से गोपनीय टेस्ट परचेज कराया गया, जिससे निर्धारित नियमों के अनुरूप बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। आबकारी विभाग की टीम ने दुकानों से जुड़ी कैंटीनों की भी गहनता से जांच की। कैंटीन संचालकों को वैध फूड लाइसेंस रखने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से दूर रहने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कैंटीन संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

वहीं, सभी मदिरा दुकानों पर स्थापित CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को रियल टाइम में संचालित रखने के निर्देश दिए गए, ताकि दुकानों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

आबकारी विभाग का उद्देश्य: जनपद में शराब की बिक्री को निर्धारित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करना, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button