बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान नोएडा में IIC के तहत प्रभावी निर्णय-निर्माण पर सेमिनार आयोजित
Noida llबिरला प्रौद्योगिकी संस्थान नॉएडा द्वारा संस्थान नवाचार परिषद् (आई आई सी) के अंतर्गत से “गतिशील व्यावसायिक परिवेश में प्रभावी निर्णय-निर्माण हेतु प्रबंधन सिद्धांतों का नवाचारी अभिकल्पन” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग विद्यार्थियों की लगभग 10 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा किया।

सेमिनार में आधुनिक प्रबंधन के उभरते आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमता युग में प्रबंधकीय मेटाकॉग्निशन, एजाइल लीडरशिप, ह्यूमन-टेक सहयोग, डिजिटल ट्विन प्लानिंग, स्मार्ट की पी आई, एथिकल ए आई, कंट्रोल्स तथा इंडस्ट्री 4.0, नियंत्रण प्रणाली जैसे विषय शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अनेक बड़ी कंपनियों एवं संगठनों के उदाहरणों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। जिससे उन्होंने अत्यंत नवीन एवं समकालीन विषयों पर प्रस्तुतियाँ देकर प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते प्रभाव को प्रभावी ढंग से दर्शाया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर विकास त्रिपाठी ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नवीन एवं अभिनव विषयों की सराहना की तथा आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेमिनार छात्रों को भविष्य की तकनीकों के प्रति संवेदनशील बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में प्रबंधन शिक्षा को तकनीकी प्रगति के साथ जोड़ना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी बदलते व्यावसायिक परिवेश में प्रभावी निर्णय लेने में सक्षम बन सकें। कार्यक्रम में बी कॉम के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रबंध अध्ययन विभाग की प्रभारी डॉ मोनिका बिष्ट ने कहा कि विभाग ने इस सेमिनार के माध्यम से छात्रों को आधुनिक डिजिटल युग में प्रबंधन सिद्धांतों के व्यावहारिक उपयोग, एआई सहयोग तथा नवाचार आधारित निर्णय प्रक्रिया को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है। कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ अरुण मित्तल ने धन्यवाद प्रस्तुत किया एवं भविष्य में इस प्रकार का कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।



