उत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरशिक्षा

आईएमएस लॉ कॉलेज में पर्सनैलिटी राइट्स विषय पर व्याख्यान

नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज में पर्सनैलिटी राइट्स विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बतौर वक्ता विधि विशेषज्ञ एवं अधिवक्ता अंकिता शर्मा ने अपने विचार प्रकट किए। आज के विशेष सत्र का मुख्य विषय “डिजिटल युग में पहचान, निजता एवं व्यावसायिक दुरुपयोग की समझ” रहा, जिसमें छात्रों एवं संकाय सदस्यों को व्यक्तित्व अधिकारों, गोपनीयता संरक्षण तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यक्तित्व के व्यावसायिक उपयोग से जुड़े कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के सलाहकार प्रोफेसर (डॉ.) जेके शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गोविंद प्रसाद गोयल, विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन के साथ शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

अधिवक्ता अंकिता शर्मा ने अपने संबोधन में व्यक्तित्व अधिकारों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पहचान, नाम, छवि और प्रतिष्ठा पर अधिकार है, जिसकी रक्षा कानून द्वारा की जाती है। सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के कारण बिना अनुमति किसी की तस्वीर, नाम या पहचान का व्यावसायिक उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने भारतीय कानून में उपलब्ध विभिन्न कानूनी उपायों, न्यायालयों के निर्णयों तथा निजता के अधिकार के माध्यम से व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।

प्रोफेसर (डॉ.) जेके शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को समकालीन कानूनी विषयों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में व्यक्तित्व अधिकार, निजता संरक्षण तथा साइबर कानून जैसे विषय तेजी से महत्व प्राप्त कर रहे हैं, इसलिए छात्रों को इनके व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ उनके आत्मविश्वास और विश्लेषण क्षमता को भी मजबूत करते हैं। इससे छात्र भविष्य की कानूनी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम बनते हैं।

डॉ. गोविंद प्रसाद गोयल ने बताया कि आईएमएस लॉ कॉलेज के आईपीआर क्लब के नेतृत्व में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि सत्र का प्रमुख विषय “डिजिटल युग में पहचान, निजता एवं व्यावसायिक दुरुपयोग की समझ” रहा। आईपीआर क्लब के हेड डॉ. सचिन गोयल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को व्यक्तित्व अधिकारों के महत्व, निजी जानकारी की सुरक्षा तथा ऑनलाइन मंचों पर किसी की पहचान, नाम और छवि के अनुचित व्यावसायिक उपयोग से जुड़े कानूनी पक्षों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को समकालीन कानूनी चुनौतियों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button