उत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

नोएडा पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष बने विनीत मेहता एवं चेयरमैन बने गौरव चाचरा

नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने नई संस्था के गठन के करण अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हैं, जिसे संस्था पदाधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया और उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की।

तदुपरांत संस्था पदाधिकारी द्वारा एक आपातकालीन प्रबंधकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विनीत मेहता को संस्था का अध्यक्ष तथा गौरव चाचरा को संस्था का चेयरमैन नियुक्त किया गया। संस्था के महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत मेहता, चेयरमैन गौरव चाचरा एवं कोषाध्यक्ष नवीन सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तीनों पदाधिकारी भविष्य में भी पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ समाजहित तथा संस्था के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत मेहता ने कहा की संस्था द्वारा मुझे महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है मैं संस्था के हित में कार्य करते हुए पंजाबी समुदाय को एकजुट करने और उनकी सेवा के लिए हमेशा तैयार रहूंगा प्रबंधकारिणी के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button