उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयराजनीतिराज्यराज्य - शहर

वीरेंद्र मेहता फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

नोएडा। सामाजिक सेवा एवं पंजाबी समाज के उत्थान के लिए समर्पित वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र मेहता ने नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजी.) के अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है।

मेहता ने बताया कि उन्हें फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब उनका उद्देश्य देशभर की पंजाबी संस्थाओं को एक साझा मंच पर लाकर समाज की एकता, संस्कृति, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण तथा सेवा कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि नोएडा पंजाबी एकता समिति उनके लिए सदैव एक परिवार और मातृसंस्था रहेगी। समिति के सभी संस्थापक सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास के लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि समिति भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार्य करती रहेगी।

वीरेंद्र मेहता ने कहा कि फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के माध्यम से देशभर की पंजाबी संस्थाओं को जोड़कर समाज की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई दिशा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button