उत्तर प्रदेश

शाहपुर गोवर्धनपुर बांगर में बारातघर के नियोजन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का किया स्वागत

नोएडा llआज ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में गाँव शाहपुर गोवर्धनपुर के निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय सेक्टर-96 में पहुंचकर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ श्री कृष्णा करूणेश जी को पुष्पगुच्छ, शाल एवं भगन श्री राम की पेंटिंग भेट कर सम्मानित किया।

ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने अवगत कराया कि ग्राम शाहपुर गोवर्धनपुर सैक्टर- 128 में तीन हजार वर्ग मीटर में होगा भव्य बारात घर का निर्माण, परियोजना पर अनुमानित खर्च होंगे करीब छह करोड़ रुपये ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान एवं ग्राम शाहपुर गोवर्धनपुर बांगर के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही बारातघर निर्माण की मांग पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ा है। ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने गांव में 3,000 वर्ग मीटर भूमि पर बारातघर के निर्माण के लिए नियोजन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत छह करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्रामवासियों की ओर से बारातघर बनवाने की मांग विभिन्न माध्यमों से प्राधिकरण के समक्ष उठाई गई थी। ग्रामीणों को विवाह समारोह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में होने वाली परेशानियों को देखते हुए इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया है।

निर्माण के लिए गठित होगी समिति:-प्राधिकरण के अनुसार, प्रस्तावित भूमि पर बारातघर के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए निर्माण लागत का विस्तृत आकलन तैयार कराया जाएगा। इसके लिए समिति गठित करने की प्रक्रिया चल रही है। परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति दिलाने की कार्रवाई भी प्रचलित है। आगामी चरणों में निर्माण से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।

विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए मिलेगी सुविधा:-बारातघर बनने से गांव के लोगों को शादी-विवाह, पारिवारिक समारोहों और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इससे ग्रामीणों को निजी स्थानों या अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इस परियोजना को ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बारातघर के निर्माण से न केवल ग्रामीणों की सामाजिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी, बल्कि गांव में सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर व्यवस्था विकसित हो सकेगी।

इस अवसर पर ग्राम विकास संगठन के संयोजक डीपी चौहान, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, सुल्तान चौहान, राजवीर चौहान, पंडित ज्ञान शर्मा, बिट्टू चौहान, मलके चौहान, पूर्ण प्रधान, गेंदा पंडित, महेश चौहान,आषीश तिवारी, सतेन्द्र चौधरी, राजकुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button