उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के मंच पर गूँजा बाबा श्याम का जयकारा,भक्ति रस में डूबा ग्रेटर नोएडा वेस्ट 

नोएडा llप्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव के मंच पर आज खाटू श्याम जी के भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस भक्तिमय संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल , शीतल पांडे (दिल्ली) एवं  जी सखी (वृंदावन) सहित अन्य कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

जैसे ही मंच से बाबा श्याम के भजनों की स्वर लहरियाँ गूँजीं, पूरा रामलीला मैदान *“हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा”* और *“जय श्री श्याम”* के जयकारों से गूँज उठा। श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की।

यह संध्या केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम और आध्यात्मिक एकता का अद्भुत संगम बन गई। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उमंग, आँखों में भक्ति और हृदय में बाबा श्याम के प्रति अटूट विश्वास स्पष्ट दिखाई दिया।

प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य रामलीला महोत्सव के माध्यम से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ना है। इसी उद्देश्य के साथ ट्रस्ट द्वारा रामलीला मंचन के साथ-साथ भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी भजन गायकों, कलाकारों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनकी उपस्थिति और सहभागिता ने इस शाम को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button