महिला

भारत विकास परिषद महानगर नोएडा ने धूमधाम से मनाया अधिष्ठापन दिवस एवं हरियाली तीज कान्हा के संग 

नोएडा। भारत विकास परिषद, महानगर नोएडा द्वारा अधिष्ठापन दिवस एवं हरियाली तीज के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नोएडा के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पंकज सिंह, विशिष्ट अतिथियों में महेश बाबू गुप्ता (राष्ट्रीय संयोजक) नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह, एम.पी. सिंह, करतार सिंह, सामंत, शारदा चतुर्वेदी, डॉ अक्षय वीर ने अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

शाखा के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज में संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में आपसी सौहार्द और एकता को भी मजबूत करते हैं।

अधिष्ठापन एवं हरियाली तीज के इस विशेष अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। हरियाली तीज के उल्लासपूर्ण वातावरण में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में राजीव अजमानी (राष्ट्रीय गतिविधि-संपर्क), पी.सी. गुप्ता (प्रांतीय कोषाध्यक्ष) समेत परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन परिषद की महासचिव एवं अधिष्ठापन अधिकारी श्रीमती मुक्ता अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उमेश सिंह (सचिव), कपिल नेगी (कोषाध्यक्ष) एवं श्रीमती रेणु गर्ग (महिला सहभागिता) सहित परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button