उत्तर प्रदेशमहिला

सेक्टर-63 में पिंक बूथ का शुभारंभ, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जनपद में महिला सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 27-10-2026 को डीसीपी महिला सुरक्षा  सुनिति एवं डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा थाना सेक्टर-63 क्षेत्रान्तर्गत सी-ब्लॉक में स्थापित पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया।

पिंक बूथ के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित सहायता, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित करने में सुविधा प्राप्त होगी। पिंक बूथ पर महिला पुलिस कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे महिलाएं अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सहज एवं सुरक्षित वातावरण में पुलिस के समक्ष रख सकेंगी।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा पिंक बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए महिला सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान सहित विभिन्न माध्यमों से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button