उत्तर प्रदेशदिल्लीराजनीति

महारैली की सफलता पर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा को एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा ने दी बधाई

दिल्ली llदिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोकप्रिय राज्यसभा सांसद एवं राज्यसभा में सदन के उपनेता माननीय श्री प्रमोद तिवारी जी के आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आदरणीय श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ दीदी जी से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य एवं नोएडा विधानसभा क्षेत्र-61 के कांग्रेस नेता एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा ने 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक महारैली की सफलता पर प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे आशा है कि आप सभी इसी तरह कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत और संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button