राज्य - शहर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग की छापेमारी, बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब; मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत रविवार, 1 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर बिना वैध इवेंट बार लाइसेंस (FL-11) के शराब परोसने का मामला पकड़ा।

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अभिनव शाही की टीम ने रेडिकॉन वेदान्तम कॉमर्शियल, सेक्टर-16सी स्थित द रॉयल स्पाइस रेस्टोरेंट पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस शराब परोसते पाए जाने पर रेस्टोरेंट मैनेजर तेजस्वा कावरा पुत्र मनीष कुमार, मालिक महेश कुमार पुत्र चन्देश्वर पंडित तथा सोनू गांधी पुत्र सतीश गांधी को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग की टीम ने मौके से 500 एमएल की 48 बीयर कैन (कुल 24 बल्क लीटर) तथा उत्तर प्रदेश मार्का की 180 एमएल और 375 एमएल की 26 बोतल विदेशी मदिरा (कुल 5.265 बल्क लीटर) बरामद की।

विभाग द्वारा तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बिसरख में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और बिना लाइसेंस शराब परोसने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button