healthमहिलास्वास्थ्य

कैंसर को मात देकर रैंप पर उतरीं महिलाएं, यथार्थ हॉस्पिटल ने किया सम्मानित

नई दिल्ली,: यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन, नई दिल्ली में पिंक अक्टूबर के तहत स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। स्तन कैंसर से उबर चुकी महिलाओं की रैंप वॉक प्रमुख आकर्षण रही। महिलाओं ने अपने हौसले और आत्मविश्वास से कैंसर के खिलाफ संघर्ष और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, परिजनों और वरिष्ठ नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

समय पर जांच और इलाज जरूरी:-कार्यक्रम में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन, नई दिल्ली के डॉ. कुमारदीप दत्ता चौधरी, वाइस चेयरमैन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं हीमैटोलॉजी और डॉ. राजीव कुमार,वाइस चेयरमैन, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ,ने स्तन कैंसर के लक्षणों, जांच और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को नियमित जांच कराने और स्तनों में किसी भी असामान्य बदलाव पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी।

डॉ. कुमारदीप दत्ता चौधरी, वाइस चेयरमैन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं हीमैटोलॉजी,यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन ने कहा, “स्तन कैंसर के उपचार में समय पर पहचान महत्वपूर्ण है। महिलाओं को स्तनों में होने वाले असामान्य बदलावों के प्रति सतर्क रहना चाहिए और ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। समय पर जांच और उचित उपचार से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।”डॉ. राजीव कुमार,वाइस चेयरमैन, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन,ने कहा, “स्तन कैंसर में सर्जरी का निर्णय बीमारी की अवस्था और मरीज की स्थिति के आधार पर लिया जाता है। आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और मरीज की जरूरत के अनुसार उपचार से बीमारी पर नियंत्रण के साथ जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है। समय पर निदान से उचित उपचार की योजना बनाने में आसानी होती है।”

रैंप वॉक में दिखा कैंसर सर्वाइवर्स का हौसला:-स्तन कैंसर से उबर चुकी महिलाओं ने विशेष रैंप वॉक में हिस्सा लेकर अपने साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनकी भागीदारी ने कैंसर के बाद भी सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य सर्वाइवर्स के संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मान देना तथा अन्य महिलाओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम में भरतनाट्यम सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन, नई दिल्ली की यूनिट हेड रेनू त्यागी* ने कहा, “स्तन कैंसर से उबर चुकी महिलाएं अपने साहस और हौसले से दूसरों को प्रेरित करती हैं। पिंक अक्टूबर के माध्यम से हम महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने और बीमारी से जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज न करने के लिए जागरूक करना चाहते हैं।”

कार्यक्रम में केशव सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार गोयल, महासचिव ओम शर्मा, संयुक्त सचिव प्रदीप गुप्ता और इंद्रप्रस्थ सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष एवं संस्थापक ओम प्रकाश कौशिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के जरिए स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच और उपचार को प्रोत्साहित करने तथा कैंसर से उबर चुकी महिलाओं के साहस को सम्मान देने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button