उत्तर प्रदेशधर्म कर्ममनोरंजन

ब्रज रज उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘गंगा’ ने मोहा मन

वृंदावन। ब्रज रज उत्सव 2026 की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी जी की भावपूर्ण नृत्य नाटिका ‘गंगा’ से हुआ। वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में प्रस्तुत इस विशेष नृत्य नाटिका में माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण, चार युगों की यात्रा और गंगा-यमुना की वर्तमान स्थिति को नृत्य, संगीत एवं सशक्त अभिनय के माध्यम से जीवंत रूप में दर्शाया गया।

करीब पौने दो घंटे चली इस मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक आस्था और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। नृत्य नाटिका के माध्यम से नदियों की स्वच्छता, संरक्षण और उनके अस्तित्व को बचाने की आवश्यकता पर भी प्रभावशाली ढंग से प्रकाश डाला गया।

‘गंगा’ नृत्य नाटिका ने भक्ति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम प्रस्तुत कर ब्रज रज उत्सव 2026 की शुरुआत को यादगार बना दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button