उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

नवरात्रि के पावन अवसर पर एमराल्ड कोर्ट में भव्य माता की चौकी का आयोजन

नोएडा, सेक्टर-93ए। नवरात्रि के पावन अवसर पर सेक्टर-93ए स्थित एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी में आज माता की चौकी का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमराल्ड कोर्ट सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां दुर्गा का विधिवत आवाहन कर सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

माता की चौकी में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ माता रानी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम ने सोसाइटी के निवासियों को एक साथ आकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम में रवि बजाज, मोनिका मेहरोत्रा, रवि कपूर, सोनिया कपूर और आर.पी. खुराना सहित सोसाइटी के अनेक निवासी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहभागिता करते हुए माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button