उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने भव्य राम बारात का किया स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएं

नोएडा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ “संतुष्टि सेवा फाउंडेशन” ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के जलपान एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई और फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम की बारात का स्वागत करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है। श्रीराम मित्र मंडल, सेक्टर-62 की राम बारात में यात्रा संयोजक की जिम्मेदारी निभाने के साथ “श्री सनातन धर्म रामलीला समिति” द्वारा आयोजित विशाल राम बारात का स्वागत करने का अवसर मिलना उनके एवं उनकी संस्था के लिए गर्व का विषय है।

इस सेवा कार्य में डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, सुरेंद्र गर्ग, उदय सिंह, अमन चौहान, विकास तिवारी, सरवन गुप्ता, मनमोहन पोरवाल, शशांक गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, शिवम पांडेय, वीरेश पाल, अनुज बासनी, मिथलेश सिंह, लव पोरवाल, मनोज यादव, विनोद शर्मा, कृष्णा साह मोहिनी गुप्ता, डॉ रजनी,अनीता जयसवाल, विनीता पोरवाल, सहित फाउंडेशन के समर्पित सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

फाउंडेशन ने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, पत्रकार बंधुओं एवं छायाकार बंधुओ का हृदय से आभार व्यक्त किया, जो अपनी मेहनत और समर्पण से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की खबरें जन-जन तक पहुँचाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button