उत्तर प्रदेशमहिला

मिशन शक्ति अभियान 6.0: नोएडा के समर विले स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

नोएडा llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 14.10.2026 को अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह द्वारा समर विले स्कूल, सेक्टर-126 में जाकर छात्र/छात्राओं को जागरुक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा छात्राओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं के संबंध में जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत आयोजित इस जनजागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करना तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत विभिन्न विभागों एवं आमजन के सहयोग से महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button