उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

सत्य की लड़ाई लड़कर ही विजय प्राप्त की जा सकती है, रामलीला हमें यही सिखाती है

नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा 10 वर्षों से शुरू की गई रामलीला के चौथे दिन यानी बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ पीयूष द्विवेदी चैयरमेन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली एनसीआर,अति विशिष्ट अतिथि आलोक द्विवेदी अध्यक्ष मीडिया क्लब नोएडा, विशेष उपस्थिति इंदु प्रकाश ओएसडी नोएडा प्राधिकरण, संजय जैन मुख्य अभियंता नोएडा विद्युत विभाग, संजीव बेदी आदि ने दीप जलाकर रामलीला का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद त्यागी ,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश शर्मा, नरेश शर्मा, सुशील शर्मा, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष शर्मा, पंकज झा ,दिनेश भाटी ,डा एके त्यागी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर पीयूष द्विवेदी ने कहा कि भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी के आदर्श हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं, साथ ही ऐसी धार्मिक लीलाएं हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों को पीढ़ी -दर -पीढ़ी जीवित रखती हैं।

उन्होंने कहा कि कमेटी के द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन के लिए कमेटी को बधाई देते हैं, और राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद आलोक द्विवेदी अध्यक्ष मीडिया क्लब ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तमराम ने सत्य की लड़ाई लड़कर जीत हासिल की और उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा लेकिन वह सत्य से पीछे नहीं हटे।

इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और महासचिव गिर्राज अग्रवाल और उनकी टीम ने स्वागत किया।

इस अवसर पर चोथे दिन की रामलीला मंचन से पहले भगवान श्री राम जी की बारात यात्रा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के  चेयरमैन मनोज अग्रवाल ,सीएम डी,प्रिया गोल्ड,वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पं कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल ,संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघ, पीयूष गोयल, कार्तिक मिश्रा, रामरतन शर्मा, डॉ योगेंद्र सिंह ,अरुण चौहान, सुमित अग्रवाल, डॉक्टर श्वेता गोयल, शुभम गर्ग, रमेश गोयल, शेषनाथ मिश्रा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button