उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

गौतमबुद्ध नगर llशारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल, विशाल कुमार गुप्ता , रविंद्र नाथ वर्मा एवं रितु सक्सैना की टीम द्वारा नई बस्ती दादरी स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कंपनी कम्यूनिटी(cmunity) प्राइवेट लिमिटेड (सिटी मॉल) पर छापा मारकर अवतार ब्रांड घी का 01 नमूना , अवतार ब्रांड गाय के घी का 01 नमूना , मिर्च पाउडर का 01 नमूना, मखाना का 01 नमूना , सरसों का तेल का 01 नमूना एवं कुट्टू आटा का 01 नमूना लिया गया। अवशेष लगभग 240 लीटर घी भ्रामक सूचनाएं (घी में विटामिन एवं मिनरल्स होना अंकित होने के कारण) अंकित होने के कारण सीज किया गया तथा लगभग 18 किग्रा मिर्च पाउडर पर पैकिंग तिथि, बैच नंबर आदि अंकित न होने व मिथ्याछाप होने के कारण सीज किया गया। इस प्रकार कुल 06 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। समस्त खाद्य सामिग्री विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई किसी प्रकार की खाद्य सामिग्री खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंसी/पंजीकृत आपूर्तिकर्ता से खरीदें तथा खरीद बिल अवश्य लिए जाएं और निर्माण तिथि व बैच नंबर आदि देखकर ही खाद्य सामिग्री प्राप्त करें व उपभोक्ताओं को बिक्री करें।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button