अपराध

हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 50 पव्वे बरामद

नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग एवं थाना फेज-1 पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने दिनांक 22 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए अजय पुत्र मनोज को अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से हरियाणा मार्का मस्ताना देशी शराब के 50 पव्वे, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 09.00 BL शराब बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त अवैध रूप से हरियाणा मार्का शराब की बिक्री कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना फेज-1 में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button