उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा ने मनाया भव्य हरियाली तीज महोत्सव

नोएडा llभारत विकास परिषद स्वर्णिम नोएडा शाखा द्वारा भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-12 में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में शाखा से जुड़े परिवारों की मातृशक्ति एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति, तीज की परंपराओं और पारिवारिक सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। महिलाओं एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी सदस्यों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर देशभक्ति गीतों पर मातृशक्ति एवं सदस्यों ने एक साथ नृत्य कर देशप्रेम और एकता की भावना को प्रदर्शित किया। यह दृश्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन अंशु अग्रवाल एवं  सपना बंसल ने किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि शाखा की समस्त मातृशक्ति ने पिछले एक माह से निरंतर मेहनत, तैयारी एवं अभ्यास कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी मातृशक्ति एवं परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं।

शाखा सचिव महेंद्र शाह ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महेश बाबू गुप्ता, सुमन गुप्ता, अजय अग्रवाल, डॉ. एम. के. अग्रवाल, नैवेध शर्मा, ओ. पी. बंसल, मुकुल बाजपेयी, अनिल शर्मा, संजय जिंदल, अजय मित्तल, मधुसूदन दादू, डॉ. नरेश शर्मा, प्रताप मेहता सहित शहर के अनेक गणमान्य एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button