उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

नोएडा में गूंजे भगवद्गीता के श्लोक, 24 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा; गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

नोएडा llसेक्टर 37 चिन्मय मिशन नोएडा की ओर से रविवार को स्कूल आयु वर्ग के बच्चों के लिए इंटरनेशनल गीता चैंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर जिले के 24 स्कूलों के करीब 2300 विद्यार्थियों ने स्कूल स्तर पर हिस्सा लिया। इनमें से 240 से अधिक विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिसका आयोजन 16 अगस्त को चिन्मय मिशन नोएडा में किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भगवद्गीता के श्लोकों के सस्वर पाठ के माध्यम से एकाग्रता, अनुशासन, विचारों की स्पष्टता, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक विकास जैसे गुणों को विकसित करना रहा। चिन्मय मिशन नोएडा के सेवकों ने विद्यार्थियों की तैयारी के लिए विभिन्न स्कूलों में 30 से अधिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। मिशन का मानना है कि श्रद्धा और एकाग्रता के साथ गीता के श्लोकों का पाठ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में स्वामी चिद्रूपानंदकी उपस्थिति रही। इस दौरान निर्णायकों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अधिकतम भागीदारी और गुणवत्तापूर्ण पाठ के लिए स्कूलों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए।

श्रेणी ए में बाल भारती पब्लिक स्कूल के श्रेयान सिंह रौतेला प्रथम और अव्यान कंबोज द्वितीय रहे। श्रेणी बी में विश्व भारती पब्लिक स्कूल की विंध्यवासिनी सिंह प्रथम और डिवाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सिकंदराबाद की दीप्ति सैनी द्वितीय रहीं। श्रेणी सी में विश्व भारती पब्लिक स्कूल की वरदायिनी सिंह प्रथम और बाल भारती पब्लिक स्कूल की श्रिया किशोर द्वितीय रहीं।श्रेणी डी में बाल भारती पब्लिक स्कूल की आशी सृजन प्रथम और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की एन्वी कोठारी द्वितीय रहीं। श्रेणी ई में जेपी स्कूल नोएडा की शारण्य सतपथी प्रथम और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की सान्वी सिंह नायक द्वितीय रहीं। श्रेणी एफ में बाल भारती पब्लिक स्कूल की अनन्या सुरेश प्रथम और विश्व भारती पब्लिक स्कूल के सक्षम गर्ग द्वितीय रहे।अधिकतम भागीदारी के लिए विश्व भारती पब्लिक स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, श्रीराम ग्लोबल स्कूल ग्रेटर नोएडा, श्री राधाकृष्ण सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, डिवाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सिकंदराबाद, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर और लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button