राज्य - शहर

आईएमएस नोएडा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन देशभक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। संस्थान के रजिस्ट्रार एवं डीन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत- संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के मूल्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया साथ ही विद्यार्थियों ने भी देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button