उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीय

साढ़े तीन हजार फीट तिरंगे के साथ नोएडा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

नोएडा ll स्वत्रंतता दिवस के अवसर पर नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा नोएडा स्टेडियम से साढ़े तीन हजार फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। “एक तिरंगा, एक संकल्प, एक।भारत”की थीम पर आयोजित इस यात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित हजारों शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा *नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से शुरू होकर डीएम चौक* पहुंची। इसके बाद यात्रा *कैलाश हॉस्पिटल के सामने से होते हुए जयपुरा मार्केट* पहुंची और आगे बढ़ते हुए *नोएडा हाट के समीप शिवालिक पार्क* में भव्य रूप से इसका समापन हुआ।

पूरे यात्रा मार्ग में *शहर के लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया*। लोगों ने पुष्पवर्षा कर, भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ यात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन और सहभागिता भी दर्ज कराई।

यात्रा में स्वामी दीपांकर जी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह , हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र  अशोक ध्यानचंद, नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष  विपिन मल्हन  लायंस इंटरनेशनल क्लब के पूर्व गवर्नर अशोक मित्तल जी, डी.पी. गोयल, मयंक मधुर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शामिल होकर यात्रा का गौरव बढ़ाया।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का तिरंगे के नीचे एकजुट होना नोएडा के लिए गर्व की बात है। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इसे राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का शानदार उदाहरण बताया।  शालिनी सिंह  ने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करती हैं। वहीं डी.पी. गोयल जी ने “एक तिरंगा, एक संकल्प, एक भारत” के संदेश को देश की एकता का प्रतीक बताया।

यात्रा में  एडवोकेट अंकुर शर्मा, राजेश शर्मा, रोहित सिंह, संदीप पाठक, सत्यवान, अनिल, मयंक, निशांत पंडित, जतिन शर्मा, योगेश शर्मा, जयकरण, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में युवा साथियों की सक्रिय भागीदारी रही।

नव ऊर्जा युवा संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा, “यह किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पूरे नोएडा की तिरंगा यात्रा है। आज शहर ने साबित कर दिया कि तिरंगा हमें जोड़ता है और भारत हमारी सबसे बड़ी पहचान है।”

साढ़े तीन हजार फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नोएडा में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। यात्रा के मार्ग में नागरिकों के उत्साहपूर्ण स्वागत, पुष्पवर्षा और भारत माता के जयघोष ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा आयोजित यह भव्य तिरंगा यात्रा नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का एक यादगार जन-आयोजन बनकर सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button