उत्तर प्रदेशदेशदेश / राष्ट्रीयधर्मधर्म कर्ममहिलाराज्यराज्य - शहर

3500 फीट के तिरंगे के साथ नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद

नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा आयोजित की जा रही 3500 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर गुरुवार को सेक्टर 9 में उद्यमी डी.पी. गोयल जी के कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने यात्रा के स्वरूप, मार्ग, सहभागिता और विशेष आकर्षणों की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में 3500 फीट लंबा विशाल तिरंगा मुख्य आकर्षण रहेगा। पिछले वर्ष 3000 फीट का तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया था, जिसे इस वर्ष 500 फीट बढ़ाकर 3500 फीट किया गया है।

आयोजकों ने कहा कि पिछले चार वर्षों में इस यात्रा में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि लोग स्वयं इस यात्रा से जुड़ते चले गए हैं। अब यह केवल एक संस्था का कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि शहर के लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रभावना से जुड़ा एक बड़ा आयोजन बन चुका है। बड़ी संख्या में लोग बिना औपचारिक निमंत्रण के भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित रहते हैं।

डी.पी. गोयल जी ने कहा कि शहरों में इस तरह के राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक साथ जोड़ते हैं और विशेष रूप से युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। तिरंगा हम सभी को एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का संदेश देता है।

इस वर्ष यात्रा में 10 से 12 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ-साथ बच्चे, युवा, बुजुर्ग, पूर्व सैनिक, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा नोएडा की प्रमुख तिरंगा यात्राओं में से एक के रूप में लगातार अपना विस्तार कर रही है। इसका उद्देश्य केवल विशाल तिरंगा लेकर चलना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक तिरंगे के नीचे एकजुट करना और देश के प्रति जिम्मेदारी एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करना है।

यात्रा का मार्ग -तिरंगा यात्रा नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-4 से प्रारंभ होकर डीएम चौक, कैलाश अस्पताल और जयपुरिया मार्केट होते हुए नोएडा हाट के समीप स्थित पार्क में संपन्न होगी।

प्रेस वार्ता के दौरान डी.पी. गोयल जी, पुष्कर शर्मा (अध्यक्ष), सुषमा अवाना एवं समर महाजन उपस्थित रहे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों से निकलकर इस भव्य तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनें और “एक तिरंगा, एक संकल्प, एक भारत” की भावना को मजबूत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button