उत्तर प्रदेशदेशदेश / राष्ट्रीयराज्यराज्य - शहर

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गौतमबुद्धनगर में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, 180 पुलिसकर्मियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

नोएडा llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार की उपस्थिति में “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के सफल क्रियान्वन हेतु आज दिनांक 13.08.2026 को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में “तिरंगा बाइक रैली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रैली का शुभांरभ अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, सूरजपुर से किया गया। यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रारंभ होकर सूरजपुर घंटा चौक, एलजी चौक होते हुए परी चौक तक पहुंची और पुनः वापस रिजर्व पुलिस लाइन्स, सूरजपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूकता फैलाना, नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के लिए प्रेरित करना और उनके हृदय में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था। इस रैली में विभिन्न थानों से 90 दो-पहिया वाहनों पर सवार 90 महिला व 90 पुरुष कुल 180 पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को गर्व से लहराते हुए एकता, सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर सदैव जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हुए, नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करती है।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स आर .के. गौतम, एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button