healthउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

नोएडा llआमजन, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को घर बैठे सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नोएडा लोक मंच के निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र तथा फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन हेल्थ सर्विस का शुभारंभ किया। इसके तहत अब मात्र ₹30 में 24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों से वीडियो कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

शुक्रवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, सेक्टर-15, नोएडा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई, जिसमें नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन हेल्थ सर्विस का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के माध्यम से *मात्र 30 रुपये में 24 घंटे ऑनलाइन अनुभवी चिकित्सकों से वीडियो के माध्यम से परामर्श* उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

फेलिक्स हॉस्पिटल के सी.एम.डी. डॉ. डी. के. गुप्ता ने* बताया कि अस्पताल की ओर से *24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श उपलब्ध* रहेगा। *आपातकालीन स्थिति में 15–20 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे संचालित फार्मेसी से दवाएं 15% छूट पर उपलब्ध* कराई जाएंगी। साथ ही, इमरजेंसी में *निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध* होगी। यह सुविधा केवल फेलिक्स हॉस्पिटल ही नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर सरकारी अस्पताल तक मरीज को पहुंचाने के लिए भी दी जाएगी। इसके अलावा, *आई.पी.डी. उपचार पर 30% की विशेष छूट* भी प्रदान की जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने ऑनलाइन हेल्थ सर्विस से जुड़े विभिन्न पहलुओं, सेवा की उपलब्धता, 30 रुपये के परामर्श शुल्क, बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को मिलने वाली सुविधाओं तथा फेलिक्स हॉस्पिटल की भूमिका को लेकर सवाल किए।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। उन्होंने कहा कि कई बार बुजुर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और ऐसे मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल होता है, जिन्हें तत्काल चिकित्सकीय सलाह की आवश्यकता होती है। ऐसे लोगों के लिए ऑनलाइन वीडियो कंसल्टेशन एक उपयोगी माध्यम साबित हो सकता है।

फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से शुरू की गई ऑनलाइन हेल्थ सर्विस के अंतर्गत वीडियो कंसल्टेशन, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और ई-प्रिस्क्रिप्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल विशेष रूप से उन बुजुर्गों एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें बार-बार अस्पताल जाना कठिन होता है।

*नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना* ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को आयोजित होने वाले मेगा हेल्थ कैंप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श के साथ लाभार्थियों के हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे।

*कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल से सी.एम.डी. डॉ. डी. के. गुप्त, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता भी उपस्थित रहीं। नोएडा लोक मंच की ओर से महासचिव महेश सक्सेना, और विनीत गर्ग, पवन यादव, आर. एन. श्रीवास्तव, कुशाग्र अवस्थी, जमील अहमद, एस. के. जैन, वी. के. जैन, मुकुल बाजपेयी, रेनू छिब्बर, विभा बंसल, विनोद शर्मा, ओ. पी. पारीक, ब्रज गोपाल एवं प्रदीप वोहरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।*

नोएडा लोक मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल दवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर उन्हें बेहतर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में सहयोग देना है। ऑनलाइन हेल्थ सर्विस इसी सोच का विस्तार है, जिसके माध्यम से तकनीक और वीडियो कंसल्टेशन के जरिए स्वास्थ्य सुविधा को व्यक्ति के घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि “स्वस्थ समाज, सशक्त समाज, बेहतर हर इंसान” के संकल्प के साथ ऐसी जनहितकारी स्वास्थ्य सेवाओं को भविष्य में और अधिक विस्तार दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button