उत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

भारत विकास परिषद–स्वर्णिम का जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास

नोएडा ll“जल ही जीवन है” तथा प्रधानमंत्री के “कैच द रेन (Catch the Rain)” अभियान को सार्थक करते हुए भारत विकास परिषद–स्वर्णिम शाखा, नोएडा द्वारा चैतराम कन्या इंटर कॉलेज, सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा में वर्षा जल संचयन एवं संरक्षण केंद्र का निर्माण करवाया गया।

इस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल के लिए  पवन कुमार अग्रवाल, सेक्टर-50, नोएडा का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महेश बाबू गुप्ता, पवन कुमार अग्रवाल,  कवित बंसल, प्रवेश चन्द्र गुप्ता,  अजय अग्रवाल,  प्रमोद शर्मा,  महेन्द्र कुमार शाह,  राजेश खंडेलवाल, दिनेश मित्तल,  अजय मित्तल,  ओमप्रकाश बंसल,  इंदिरा शर्मा एवं  अंशु अग्रवाल सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह पहल जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं वर्षा जल के सदुपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button