गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान, शराब दुकानों और बारों का औचक निरीक्षण
नोएडा llगौतमबुद्धनगर में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा 08 अगस्त 2026 को सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षकों ने संबंधित थाना पुलिस के साथ जनपद में संचालित देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप एवं बार अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान मदिरा दुकानों के काउंटर के पास ब्रांडवार शराब का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कैंटीनों की गहनता से जांच की गई तथा दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराया गया।
आबकारी विभाग ने सभी मदिरा दुकानों के अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग रियल टाइम में संचालित रखने तथा शराब की 100 प्रतिशत बिक्री POS मशीन के माध्यम से करने के निर्देश दिए।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि शराब की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।



