उत्तर प्रदेशखेल जगतदेश / राष्ट्रीयराजनीतिराज्यराज्य - शहर

अखिल भारतीय युवा सनातन शक्ति ने किया बृजभूषण शरण सिंह का सम्मान

नोएडा। अखिल भारतीय युवा सनातन शक्ति द्वारा नोएडा में माननीय श्री बृजभूषण शरण सिंह (पूर्व सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष भारतीय कुश्ती महासंघ) का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र उपस्थित रहे। वहीं कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह (बबलू) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के आयोजन एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं की देखरेख शालिनी सिंह द्वारा सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक की गई। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक रामपाल चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद दुबे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता, युवा सशक्तिकरण, राष्ट्रहित तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद दुबे ने कहा कि “सत्य की सदैव विजय होती है। हमें सत्य, राष्ट्र और सनातन संस्कृति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।”

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में संगठन द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button