उत्तर प्रदेशमनोरंजनमहिलाराज्यराज्य - शहरशिक्षा

सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा में “ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 ऊर्जा: एक नया सफर” का भव्य आयोजन

नोएडा: सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु “ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 – ऊर्जा: एक नया सफर” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल नए शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों, रचनात्मकता, नवाचार और व्यावसायिक सफलता की दिशा में एक प्रेरणादायक शुरुआत का प्रतीक बना। कार्यक्रम में उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा, “‘ऊर्जा: एक नया सफर’ केवल एक थीम नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में नए आत्मविश्वास, नए अवसर और नई संभावनाओं की शुरुआत है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील, रचनात्मक, आत्मनिर्भर और वैश्विक दृष्टिकोण से सक्षम नागरिक बनाना है। जब प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलते हैं, तब असाधारण उपलब्धियाँ जन्म लेती हैं।” संस्थान के माननीय सचिव सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “आज का युग नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिज़ाइन थिंकिंग और उद्यमिता का युग है। केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है; निरंतर सीखना, तकनीक को अपनाना और वैश्विक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।” प्राचार्या डॉ. नीतू मल्होत्रा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा, “आज से आपकी एक नई यात्रा शुरू हो रही है। यह यात्रा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होगी, बल्कि शोध, नवाचार, उद्योग, उद्यमिता और रचनात्मक नेतृत्व तक पहुँचेगी। सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में हम विद्यार्थियों को केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि उन्हें अवसर देते हैं—सोचने के, सृजन करने के और अपनी पहचान बनाने के।”

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर तनमया मनीष ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा, “फैशन केवल सुंदर परिधान बनाने की कला नहीं है, बल्कि यह भावनाओं, संस्कृति और व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति है। हर विद्यार्थी के भीतर एक अलग पहचान और एक अनूठी कहानी होती है। अपने विचारों पर विश्वास रखिए, निरंतर सीखिए और अपनी मौलिकता को कभी मत छोड़िए। भविष्य उन्हीं का है जो नए विचारों के साथ साहसपूर्वक आगे बढ़ते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे भारतीय शिल्प और आधुनिक डिज़ाइन के समन्वय के माध्यम से विश्व स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करें। फैशन एवं रिटेल उद्योग की वरिष्ठ विशेषज्ञ सुश्री शशि नांगिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “फैशन उद्योग में सफलता केवल रचनात्मकता से नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर सीखने की इच्छा, टीमवर्क और व्यावसायिक दृष्टिकोण से प्राप्त होती है। आज उद्योग ऐसे युवा डिज़ाइनर्स की तलाश में है जो नवाचार के साथ बाज़ार की आवश्यकताओं को भी समझें।”

डिज़ाइन उद्यमी डॉ. नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “फैशन शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल कुशल डिज़ाइनर तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे सृजनशील उद्यमियों का निर्माण करना है जो वैश्विक बाज़ार की आवश्यकताओं को समझते हुए भारतीय शिल्प, गुणवत्ता और नवाचार को विश्व मंच तक पहुँचा सकें। आज का उद्योग ऐसे डिज़ाइन प्रोफेशनल्स की अपेक्षा करता है जो रचनात्मक होने के साथ-साथ व्यावसायिक सोच, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान की योग्यता भी रखते हों। यदि विद्यार्थी अपने कौशल को अनुशासन, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विकसित करें, तो वे न केवल सफल करियर बना सकते हैं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी भी बन सकते हैं

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की उपलब्धियों एवं उद्योग आधारित शिक्षा से भी अवगत कराया गया। संस्थान को बेस्ट डिज़ाइन इंस्टीट्यूट, नोएडा 2025, मुख्यमंत्री दिल्ली द्वारा भारतीय हस्तकरघा एवं सतत फैशन के क्षेत्र में सम्मान, नेशनल डिज़ाइन सेंटर, NAEC Annual Awards 2026, ग्रीन कैंपस, एआई आधारित नवाचार, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विभिन्न सम्मान प्राप्त हुए हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्थान की कार्यसंस्कृति, उद्योग सहयोग एवं रचनात्मक वातावरण की सराहना की। अंत में प्राचार्या डॉ. नीतू मल्होत्रा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “ऊर्जा तभी सार्थक होती है जब उसे सही दिशा मिले। हमें विश्वास है कि सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट का प्रत्येक विद्यार्थी अपने ज्ञान, रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से समाज और देश का नाम रोशन करेंगे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button